फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों को ब्लॉक परिसर में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दर्जनों छुट्टा जानवरों को ब्लॉक परिसर में बंद कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र के छुट्टा जानवरों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई थी, किंतु एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी किसान अपने-अपने क्षेत्रों से छुट्टा जानवरों को लाकर खंड विकास कार्यालय परिसर में छोड़ने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करते हुए खंड विकास कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा छुट्टा जानवरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में बंदरबांट किया जा रहा है। खेत में जो गोशालाएं चल रही हैं उनमें भी जानवर चारे के अभाव में भूखे मर रहे हैं, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। इस संबंध में यूनियन के सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी सौरभ कुमार पांडेय से वार्ता की। बीडीओ ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, प्रेम नारायण रावत, संतोष जायसवाल, राम कुमार वर्मा, लोकनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें