फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित रुपईडीहा कस्बे में मेडिकल स्टोरों पर बीते काफी दिनों से नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए नारकोटिक्स विभाग ने सहायक आयुक्त औषधि व एसएसबी जवानों के साथ छापा मारकर नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने सीमावर्ती कस्बे में विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान कई मेडिकल स्टोरों पर कोडीन युक्त नशीली दवाएं बिकती मिलीं। टीम ने सभी दवाओं को जब्त कर लिया। जिन मेडिकल स्टोरों पर दवाएं बिकती मिलीं उन मेडिकल स्टोर संचालकों को भी टीम ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया। टीम में औषधि निरीक्षक श्रावस्ती प्रीति सिंह, राजू श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त औषधि देवीपाटन मंडल गणेश शंकर श्रीवास्तव व एसएसबी 42 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुमित भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें