फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण बेलगाम, एक दिन में 31 नये मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में कोरोना के मरीजों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को सावधानियां बरतने की हिदायत देने के बाद भी लोग इस खतरे के प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। सोमवार को भी जनपद में कोरोना के 31 नये मरीज मिले। प्रतिदिन बढ़ रही कोरोना पीड़ितों की संख्या से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम आयी जांच रिपोर्ट में नगर क्षेत्र के गुलामअलीपुरा में सात, सलारगंज में एक, बाजदारीपुरा में एक, सुकईयापुरवा में एक, रेवन्यू कार्यालय के पास एक, एसएसबी अगैया में सात, भयापुरवा में एक, शिवदहा में एक, लोखड़ियापुरवा चित्तौरा में एक, नानपारा में एक, अर्बन शहर क्षेत्र में सात, जरवल कस्बे में एक व जरवल के धनसरी हरचंदा में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की वृद्धि दर तेज होती जा रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। एसीएमओ डॉ. जयंत ने बताया कि सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें