फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 11 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण का दायरा जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से लगातार कोविड संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 2104 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को आई रिपोर्ट के जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सूचनादाता बृजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है और निगरानी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री व उनके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच करवाई जाएगी। शनिवार को एक संक्रमित का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ है। उन्होंने बताया कि 2021 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों में से 24 को दवा किट का वितरण किया गया है। सभी संक्रमितों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें