फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार अराजक तत्व पाबंद, 1050 हिस्ट्रीशीटर रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव सकुशल निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। अराजक तत्वों से लेकर हिस्ट्रीशीटर तक की कुंडली तैयार कर ली गई है। इन पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। चुनाव प्रभावित न हों, इसके लिए अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। चुनाव में कच्ची शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाना भी पुलिस के लिए काफी कठिन है। उधर, पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में 50 हजार अराजक तत्वों को पाबंद किया गया है। यही नहीं जिले में 1050 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन

छोटे से लेकर बड़े अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस गुंडा एक्ट से लेकर मिनी गुंडा एक्ट तक की कार्रवाई कर चुकी है। इनकी कुंडली भी निकालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा हाल में ही जेल से बाहर आए अपराधियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। मसलन वे जेल से छूटने के बाद कहां है और किन प्रक्रियाओं में लिप्त हैं। हर बिंदु पर पुलिस रूपरेखा तैयारकर कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस की ओर से शुरू हुई कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस चुनौती को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। हर पोस्ट पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। किसी भी ग्रुप में माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि शराब बनाने व बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्षों ने दबिश देकर शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के लिए हर कदम चुनौती से भरा रहता है। विधानसभा चुनाव भी चुनौती से भरा हुआ है। अपराधियों पर शिकंजा कसकर चुनाव को सकुशल निपटाया जाएगा। छोटे से छोटे अपराधी व अराजक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- केशव चौधरी, एसपी बहराइच
नामांकन प्रारंभ - एक फरवरी
नामांकन की अंतिम तिथि - आठ फरवरी
नामाकंन वापसी की अंतित तिथि - 11 फरवरी
मतदान की तिथि - 27 फरवरी
282 बलहा (सुरक्षित)
283 नानपारा
284 मटेरा
285 महसी
286 बहराइच सदर
287 पयागपुर
288 कैसरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें