फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक वेतनभोगी कर्मियों ने हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुख्य द्वार पर दैनिक वेतन कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बीते 14 माह से बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। दैनिक वेतन कर्मियों के प्रदर्शन के कारण कर्तनिया वन्य जीव प्रभाग घूमने गये पर्यटकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीते 14 माह से बकाया भुगतान न होने के कारण कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के 160 दैनिक वेतन कर्मियों ने कर्तनियाघाट के मुख्य द्वार पर हाथ में कटोरा लेकर संघ के अध्यक्ष सहरयार खान के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। विभिन्न क्षेत्रों से वन्य प्रभाग घूमने आये पर्यटकों को भी निराश मन से लौटने को मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन के कारण उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी लौटने को विवश हुए।
देर शाम दैनिक कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रफीउल्लाह खान से अध्यक्ष सहरयार खान की फोन पर वार्ता हुई। इसके बाद दैनिक वेतन कर्मियों की ओर से समस्या के निस्तारण के लिए 15 जनवरी तक समय देते हुए प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन के कारण लगभग ढाई सौ पर्यटक बिना घूमे लौटने को विवश हुए। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के मंत्री अशोक कुमार, हीरालाल, राम भजन, रामनाथ व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें