फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.33 अरब रुपये से होगा जिले का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने की। बैठक में जिले के विकास के लिए एक अरब 33 करोड़ 58 लाख 75 हजार रुपये की स्वीकृति व अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में छावनी बाजार स्थित पुराना नार्मल स्कूल परिसर की निष्प्रयोज्य व्यावसायिक भूमि गाटा संख्या 1815 के रकबा 1.032 हे. में शॉपिंग मॉल/कांप्लेक्स बनाने और ट्रांजैक्शन एडवाइजर के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई के तहत मार्गों के कार्येत्तर अनुमोदन पर चर्चा के दौरान सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा सुझाव दिया गया कि मार्गों की सूची सदस्यों को उपलब्ध करा दी जाए। क्षेत्र पंचायत प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह द्वारा सुझाव दिया गया कि मनरेगा योजना के कार्य क्षेत्र पंचायतों से भी कराए जाएं। बैठक में सदस्यों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि विकास भवन सभागार में स्थानाभाव को देखते हुए एक पृथक सभागार की आवश्यकता है।
इस संबंध में सीडीओ ने बताया कि नवीन सभागार के निर्माण के लिए नीति आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है शीघ्र ही नगर क्षेत्र में सभागार का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यगण, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी, उप निदेशक कृषि टीपी. शाही, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, मुकेश बाबू, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें