फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने किया वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला भ्रमण पर पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक सेंटर संचालन के उद्देश्य व कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रचना कटियार ने बताया कि सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को पीड़ित महिलाओं के मदद, सेंटर पर आने वाले केस आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सेंटर का मूल उद्देश्य घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, एसिड अटैक, दहेज प्रथा, रेप, बाल विवाह, बाल यौन शोषण, भ्रूण हत्या, ट्रैफिकिंग आदि से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने सेंटर के कार्यों की सराहना की। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, केस वर्कर सुनीता यादव, शिप्रा शुक्ला, उमेश शुक्ला, बिजेंद्र, महिला आरक्षी नीतू यादव, अनीश पटेल आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने समाज कल्याण अधिकारी नलिनराज के साथ नगरौर स्थित वृद्धाश्रम का भी भ्रमण किया, और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें