बहराइच। शहर के नगर पालिका परिसर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में प्रतिज्ञा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा व भाजपा पर हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने और बसपा सुप्रीमो पर दौलत की बेटी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश में प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री व कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन ने कहा किभाजपा की गलत नीतियों की बदौलत ही आज प्रदेश की जनता आर्थिक रूप से परेशान है। महंगाई की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में भाजपा के विधायकों ने जनता के बीच पहुंचकर उनके दर्द को साझा नहीं किया। अब जनता ने प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, दीपक पाठक, आदर्श अग्रवाल, रवि श्रीवास्तव, शेख जकरिया शेखू, हाजी महफूज खान, विजय कुमार शर्मा, मुकुंदजी शुक्ला, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।