फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच पहुंची जनसंख्या नियंत्रण कानून यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर गाजियाबाद से निकली यात्रा सोमवार को बहराइच पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून यात्रा सोमवार को बलरामपुर जिले से होती हुई बहराइच पहुंची। यात्रा का स्वागत सांसद के आवास पर जय प्रकाश अग्रहरि, चित्रगुप्त चौक पर सत्येंद्र निगम व अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेता दीपक सत्या ने पुष्पवर्षा कर किया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानूनों की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून हमारे समाज के हित में होगा।
बस जरूरत है तो हम लोगों को इस कानून के बारे में पूरी जानकारी करने की। लोगों को जानकारी देने के बाद यह यात्रा गोंडा होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र धामा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी सक्सेना, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बहराइच बाबू राम तिवारी, जनसंख्या समाधान के संरक्षक अजय ड्रोलिया, भारत विकास परिषद बहराइच के सचिव बैजनाथ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें