फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने महिला पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। पाठकपुरवा गांव में घर में बैठी महिला पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार पर परिजन दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त बढ़ा दी है। खैरीघाट थानाक्षेत्र के पाठकपुरवा गांव निवासी सुनीता पत्नी सिपाहीलाल बुधवार देर शाम घर में बैठी काम कर रही थी। परिजनों ने बताया कि अचानक तेंदुआ घुस आया और हमला कर दिया।
विज्ञापन

चिल्लाने पर घर में मौजूद लोगों ने हांका लगाया तो वह भाग गया, लेकिन तब तक महिला घायल हो चुकी थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव में लोग दहशत में है। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई। लकड़बग्घा होने की आशंका है। दो टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें