फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवा में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या कब की गई यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शव बुधवार शाम गांव के ही खेत में बरामद हुआ। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। मृतक के चाचा की तहरीर पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साकिन बेलवा निवासी ननका उर्फ अब्दुल हलीम (21 वर्ष), पुत्र बदलू मंगलवार रात घर से खाना खाकर कहीं निकला हुआ था और रात में वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को खोजबीन के दौरान गांव के ही राधामोहन सिंह के खेत से ननका का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर मौके पर एसएचओ सहित कई पुलिस कर्मी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद मृतक के चाचा अमीन खां ने नानपारा कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही हुसैनी पुत्र बदलू, त्रिलोकी पुत्र हुसैनी, प्रमुख पुत्र हुसैनी और हुसैनी के दामाद मोहन निवासी गिरधरपुर पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर में पहलवान पुत्र खलील खां व इकराम पुत्र भल्लर खां को इस घटना का चश्मदीद बताया गया है। इस दौरान एसएचओ के निर्देश पर चार आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया गया। एसएचओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते होना लग रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें