फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच लाख के सामान पर साफ किया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम दिख रही है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सलारगंज मोहल्ले की इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास स्थित एक मकान पर धावा बोला और नगदी समेत पांच लाख की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ित अच्छे खां ने बताया कि सोमवार को चोर घर में रखी एक लाख 60 हजार नगदी व सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। लगभग पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए दरगाह थाने पर तहरीर दी गई है। सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने बताया कि थाना प्रभारी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें