फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार अकाउंटेंट के घर चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी कोषागार अकाउंटेंट के घर बीते 28 नवंबर की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया है। वहीं, चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मात्र 11 दिन के भीतर घटना का अनावरण करने पर क्षेत्र में लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी कोषागार विभाग में अकाउंटेंट प्रदीप श्रीवास्तव 28 नवंबर को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाराबंकी गए थे। इसी रात मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर छह लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया था। 29 नवंबर को आसपास के लोगों ने गेट खुला देखकर चोरी की जानकारी मकान स्वामी प्रदीप को दी थी जिसके बाद प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पानी टंकी के पास स्थित कब्रिस्तान में एक संदिग्ध दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा जिस पर उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। गिरफ्तार संदिग्ध लखीमपुर के पलिया थाने के इकरामनगर निवासी कलीम पुत्र मूसे नाऊ ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। कलीम की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले मोतीपुर निवासी सराफा व्यवसायी आशीष सोनी और भगवती सोनी को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें