फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार बसों से रवाना होंगे लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर जिले में 11 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में बहराइच से 50 हजार लाभार्थी शिरकत करेंगे। जिले में इस बाबत तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। करीब एक हजार से ऊपर बसें सुबह विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। सभी लाभार्थियों के खाने-पीने और नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बलरामपुर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में चार जनपदों के लोग जुटेंगे। इनमें से बहराइच के 50 हजार वे लोग होंगे जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सबसे अधिक लाभार्थी प्रधानमंत्री की ग्रामीण और शहरी आवास योजना के होंगे। इसके अलावा किसान सम्मान निधि व शौचालय के लाभार्थी भी अधिक संख्या में रहेंगे। लगभग समस्त ब्लॉक मुख्यालयों और बड़ी ग्राम सभाओं में बसें लगाई जाएंगी। इन्हीं बसों से लाभार्थी जाएंगे। इन लाभार्थियों के अलावा बीजेपी से जुड़े 25 हजार कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं। पूरा जनपद अलर्ट मोड पर है। लाभार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगातार बैठकें जारी हैं। मंगलवार देर शाम भी अफसरों की बैठक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें