फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई किसान की जान लेने वाली बाघिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के नॉर्थ खीरी रेंज में किसान पर हमला कर मौत के घाट उतारने वाली बाघिन वन विभाग व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से लगाए गए कैमरे में कैद हो गई। क्षेत्र में बाघिन के होने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग बाघिन के मूवमेंट पर नजर रखकर कैद करने की फिराक में है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां रेंज के दुमेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय किसान श्रीराम को बीते 27 नवंबर को खेत में काम करते समय हमला कर बाघिन ने मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों ने बाघ के हमले की आशंका जताई थी। हमले के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों की दहशत को देखते हुए हमले के बाद वन विभाग ने घटनास्थल व उसके आसपास डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से थर्मोसेंसर कैमरे लगाए।
कैमरे में बाघिन चहलकदमी करते हुए व मवेशियों को शिकार बनाते हुए कैद हुई। वन विभाग की टीम ने कैमरे में बाघिन के कैद होने के बाद उसके मूवमेंट पर नजर रखना शुरू कर दिया है। कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि टीम लगातार गश्त कर रही है। एसटीपीएफ की टीम भी लगाई गई है। बाघिन के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें