फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंडबोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर जंगल से सेंडबोआ सांप पकड़कर नेपाल में तस्करी करने जा रहे युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। इस दौरान उसका साथी भागने में सफल हो गया। बरामद सेंडबोआ सांप की कीमत एक करोड़ आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देश पर मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। एएसपी के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सेंडबोआ सांप की तस्करी कर तस्कर नेपाल ले जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मटिहा मोड़ के पास पहुंचे तो देखा कि कार आ रही थी। पुलिस ने रोका तो कार चालक पुलिस के पास पहुंचने से पहले गाड़ी रोककर भागने में कामयाब हो गया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए कार में बैठे युवक को बाहर निकाला और वाहन की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान एक बोरी में सेंडबोआ सांप बरामद हुआ। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी नियाज अली के रूप में हुआ। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से कड़ी पूछताछ की गई तो वह बताया कि मोतीपुर जंगल से सांप को पकड़कर नेपाल में तस्करी करने के लिए जा रहा था। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सेंडबोआ सांप की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें