फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 दुकानों पर छापा, जांच को भेजे 16 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खाद की दुकानों से अधिक मूल्य पर खाद देने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को छह तहसील क्षेत्रों में छापामारी की। अधिकारियों की टीम ने 43 दुकानों की जांच करते हुए छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया। खाद के 16 नमूने जांच के लिए भी भेजे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को कैसरगंज, मोतीपुर, महसी, पयागपुर, नानपारा और सदर तहसील में छापा मारा। कृषि निदेशक टीपी शाही ने सदर तहसील में आठ दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने मोतीपुर और नानपारा तहसील क्षेत्र में संचालित दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि 43 दुकानों पर छापा मारा गया। छह दुकानदारों को व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। 16 दुकानों से खाद के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें