फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात चौकी इंचार्ज समेत 14 दरोगा का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी ने सात चौकी इंचार्ज समेत 14 दरोगा का तबादला किया है। दीपावली से पहले हुए तबादलों से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव को पुलिस लाइन से मॉनीटरिंग सेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हुजुरपुर थाने में तैनात एसआई अर्जुन सिंह भदौरिया को भग्गड़वा चौकी इंचार्ज, एसआई ओम प्रकाश यादव को पुलिस लाइन से महसी चौकी इंचार्ज, महसी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह को कोतवाली कैसरगंज, एसआई शशि प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से हाईवे चौकी इंचार्ज, हाईवे चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार सोनकर को दरगाह थाना, एसआई उमेश चंद्र को पुलिस लाइन से रायपुर राजा चौकी इंचार्ज, रायपुर राजा चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह को कोतवाली देहात, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को कोतवाली देहात व एसआई बिंदेश्वरी प्रसाद यादव को पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा गया है।
एसआई राजनारायण त्रिपाठी को पुलिस लाइन से चिकनिया चौकी इंचार्ज, चिकनिया चौकी इंचार्ज हयात मोहम्मद को कोतवाली नगर व एसआई संतोष सिंह को पुलिस लाइन से बाबागंज चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा गया है। एसआई सौरभ मिश्रा को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें