फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर मामला : छावनी में तब्दील कर दिया बॉर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/बिछिया। लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में आयोजित अंतिम अरदास को लेकर जिले की पुलिस काफी सक्रिय रही। लखीमपुर जाने वाले मार्ग व बार्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्त नजर रही। बेवजह आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। जत्था में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस बॉर्डर से लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों के मुस्तैदी को अधिकारियों ने दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जिले के दो किसान की भी मौत हुई है। किसानों की मौत के बाद लखीमपुर के तिकोनिया में मंगलवार को अंतिम अरदास कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में अराजक तत्व व बेवजह भीड़ न जाए। इसके लिए लखीमपुर बार्डर पर स्थित जालिमनगर पुल व कैलाशपुरी पुल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जालिमनगर पुल पर मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह व चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी और कैलाशपुरी पुल पर सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।
आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी करते रहे। एक बार में पांच से अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। थानाध्यक्षों के मुस्तैदी का जायजा एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार भ्रमण कर लेते रहे। एएसपी ने बताया कि सोमवार की रात से मंगलवार रात तक वह खुद कमान संभाले रहे। जालिमनगर पुल और कैलाशनगर पुल पर पहुंचकर गश्त करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कोई भी भीड़ लखीमपुर खीरी जिले में प्रवेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर भले ही लखीमपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित जालिमनगर पुल के बार्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया हो, लेकिन मरीजों व अन्य इमरजेंसी सेवाओं को बिल्कुल नहीं रोका गया। एंबूलेंस को देखकर पुलिसकर्मी स्वयं बैरियर हटाकर जाने की अनुमति देते रहे। प्राइवेट वाहनों से भी मरीजों को ले जाने पर कोई रोक-टोक नहीं किया गया। जिससे किसी को कोई समस्या नहीं हुई।
लखीमपुर के तिकोनिया में अंतिम अरदास कार्यक्रम रहा। ऐसे में माहौल को कोई अराजक तत्व खराब न कर दें। इसकी निगरानी के लिए बार्डर पर चेकिंग अभियान जारी रखा गया। जिससे किसानों का भेष रखकर कोई अराजक तत्व न प्रवेश कर जाए। जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा।
विज्ञापन

अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें