गायघाट (बहराइच)। गायघाट बाजार में निर्माणाधीन नाले में घर के सामने खेल रहा एक तीन साल का मासूम डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। नाले के अधूरा होने से लोगों में आक्रोश भी है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट बाजार में जलभराव होता है। इसे देखते हुए बलहा विधायक ने नाले के निर्माण का प्रस्ताव किया था। नाला निर्माण के लिए खोदाई आदि का कार्य कर दिया गया। निर्माणाधीन नाले के पास ही कुछ लोगों का मकान भी है। बाजार निवासी बाबूलाल का नाती अर्जुन पुत्र पवन रस्तोगी (3) मंगलवार की सुबह घर के सामने खेल रहा था। खेलते समय पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।