बहराइच। लखीमपुर खीरी में आयोजित अंतिम अरदास को लेकर हाई अलर्ट पर सुरक्षा में लगे एडीजी शहर भ्रमण के दौरान अचानक गाड़ी रुकवा दी और सीधे मां के पंडाल में पहुंचे। वहां की सजावट देखकर वह काफी प्रसन्न हुए और सजाने वाले युवक को बुलाकर पीठ थपथपाई। एडीजी ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और समिति के पदाधिकारियों से समस्या जानी। समस्या की जानकारी होने पर एडीजी ने समाधान का आश्वासन दिया।
लखीमपुर में आयोजित अंतिम अरदास को लेकर जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया। जिसकी कमान गोरखुपर के एडीजी अखिल कुमार के कंधे पर शासन ने सौंपी। मंगलवार दोपहर को एडीजी शहर का भ्रमण कर रहे थे कि तभी अचानक उनकी नजर नगर कोतवाली के बगल पंडाल पर पड़ी। वह अचानक गाड़ी को रूकवा पंडाल में पहुंचे और मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया। उसके बाद समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठे और सजावट की तारीफ की।
इस दौरान एडीजी ने विसर्जन के दौरान होने वाली समस्या के बारे में पूछा तो नवदुर्गा पूजा हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुल राय ने बताया कि पंडाल में विराजमान मां दुर्गा को महरानी के नाम से जाना जाता है। विसर्जन के रास्ते काफी जर्जर है। एडीजी ने समस्या को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक श्यामकरन टेकडीवाल, सुदामा मिश्रा, राकेश मित्तल, प्रभात मित्तल, विकास अग्रवाल, आशीष कंसल, आशीष जैन, देवाशीष राय, अभिजीत राय, अनिमेश राय, अच्छत अग्रवाल, अनमोल कंसल आदि मौजूद रहे।