फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बसौनामाफी गांव निवासी एक वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला बीमारी से ग्रसित थी। ग्रामीण तेंदुए के हमले में मौत की आशंका जता रहे थे। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज अंतर्गत बसौना माफी के मजरा आजाद नगर में फूलमती (115) पत्नी पांचू फूस के मकान में अकेली रहती थी। वह बीमारी से ग्रसित थी। सोमवार को वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना लोगों ने रेंज कार्यालय पर दी। साथ ही तेंदुए के हमले की बात कही।
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने एसडीओ विमल कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी विमल कुमार, वन दरोगा जहीरुद्दीन और वन रक्षक प्रताप सिंह राना को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा। वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से नहीं हुई है क्योंकि शरीर पर कहीं भी खरोंच या अन्य निशान नहीं है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव से कुछ दूरी पर तेंदुए की गतिविधि मिली थी। इसके लिए पिंजड़ा में लगा दिया गया है। बसौमाफी गांव में न तो तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं और न ही अन्य कोई निशान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें