फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर जा रहे किसानों को पुलिस-प्रशासन ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में आयोजित अंतिम अरदास में शामिल होने जा रहे किसानों को रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रोक लिया। इस दौरान पुलिस व किसानों में जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि लगभग 250 किसान जाने की तैयारी में थे। इसकी भनक लगते ही एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ कमलेश सिंह, जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय व कैसरगंज एसडीएम महेश कुमार कैथल सोमवार शाम घर पहुंच गए और लखीमपुर न जाने का दबाव बनाया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को लखीमपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जरवलरोड पहुंचे तो वहां पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रोकने के लिए घेराबंदी कर ली। किसानों को नहीं जाने दिया गया। रेलवे स्टेशन पर मृत किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर योगेंद्र पहलवान, दृगराज यादव, रंजना चौहान, अरुण कुमार गुप्ता, श्याम सिंह वर्मा, श्रीदेवी गौतम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें