फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती पर तेंदुए ने किया हमला, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव निवासी एक ग्रामीण बाइक से पत्नी को लेकर घर आ रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर तेंदुआ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। हमले में घायल ग्रामीण का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने गांव के बाहर पिंजड़ा लगाया है। तीन दिन में महिला समेत दो लोगों पर तेंदुआ हमला कर चुका है। जबकि दो मवेशियों को भी निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी सहजराम यादव (44) अपनी पत्नी केसाथ बाइक से निजी कार्य के लिए प्रतापपुर गांव गए थे। देर शाम को सहजराम बाइक से पत्नी के साथ वापस घर आ रहे थे। हरखापुर ग्राम पंचायत के पुनईपुरवा के पास पहुंचे। तभी पहले से मौजूद तेंदुआ ने बाइक सवार पर हमला बोल दिया। पत्नी व सहजराम शोर मचाने लगे। इस पर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों के दौड़ने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
हमले में ग्रामीण के पैर में कई जगह जख्म बन गए हैं। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए गांव के बाहर खेत में पिंजड़ा लगाया जा रहा है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। मालूम हो कि शनिवार को तेंदुए ने हमला कर 45 वर्षीय महिला को घायल कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

हरखापुर गांव में तीन दिन से तेंदुए की आमद हो रही है। तेंदुआ ने गांव में महिला व ग्रामीण पर हमला कर घायल कर चुका है। वहीं दो बकरियों को मारकर खा गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। साथ ही निरंतर हो रहे हमले को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें