बहराइच। ईदगाह सलारगंज में कर्बला के पास युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
दरगाह के सलारगंज चौकी क्षेत्र के ईदगाह स्थित कर्बला के पास 22 वर्षीय युवक का शव दिखाई पड़ा। गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो वह सकते में आ गए। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। वहां पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ओपी चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।