फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के साथ गिरी बिजली, किसान की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। जंगल क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। खेत में काम करते समय किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई जबकि संपतपुरवा गांव में महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र कतर्नियाघाट जंगल से सटा हुआ है। मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ ही तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के चलते लोग घरों की ओर जाने लगे। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के धर्मपुर रेतिया गांव निवासी किसान दीनबंधु (37) पुत्र रामकेवल खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली किसान के ऊपर गिर गई। काफी देर तक दीनबंधु के घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो खेत में दीनबंधु बेहोशी की हालत में मिले। परिवार के लोग अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची सुजौली पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इसी थाना क्षेत्र के संपतपुरवा गांव निवासी अनिला देवी पत्नी ईश्वरचंद्र आकाशीय बिजली गिरने से झुलस र्गइं। परिवारीजन उसे पीएचसी ले गए। यहां से मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर हलका लेखपाल अरुण कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें