फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने उत्पात मचाते रहे उपद्रवी, मूक बनी पुलिस बनाती रही वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। धर्मापुर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सामने लोग हाथ में ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे लेकर धमकी देते हुए दौड़ाते रहे और पुलिस मूक दर्शक बनकर सिर्फ वीडियो बनाती रही। काफी देर बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी अभिमन्यु सिंह का अपने ही पड़ोसी से आबादी की जमीन पर कब्जा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोपहर में विपक्षी लोग जमीन पर नींव खोदने लगे। विरोध करने पर सब लाठी-डंडे से लैस होकर मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिये। आनन-फानन में डायल 112 को सूचना दिया गया। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुलिस कर्मियों के सामने ही गाली-गलौज करते रहे। जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार ईंट व लाठी लेकर मारने-पीटने के लिए दौड़ाते रहे। पुलिस मौके पर मूकदर्शक बनी रही और वीडियो बनाती रही। मामला बढ़ने की सूचना पर बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि आबादी की जमीन को लेकर दोनों लोग विवाद कर रहे थे। लेखपाल को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें