फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था की शिकायत पर अधीक्षक ने डंडा लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
06 बीएचआर 22 - पयागपुर सीएचसी पर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लगी लाइन में युवक से अभद्रता करते अधीक्षक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। यहां वैक्सीन की कमी और अव्यवस्था दिखी। इस पर ग्रामीणों ने अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों की शिकायत को लेकर अधीक्षक बिफर पड़े। उन्होंने डंडा लेकर महिलाओं व युवकों को दौड़ाया। साथ ही पुलिस बुलाकर बंद कराने की धमकी दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लेकिन चिकित्सकों का व्यवहार काफी रूखा दिखा। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को काफी अव्यवस्था दिखी। मौके पर टीका ही नहीं मौजूद था। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया।
साथ ही अधीक्षक डॉ. संदीप मिश्रा से शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों के शिकायत पर अधीक्षक आग बबूला हो गए। अधीक्षक ने भड़कते हुए हाथ में डंडा ले लिया। लोगों को धकेलना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ी तो अधीक्षक ने लोगों को पुलिस बुलाकर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद फरार हो गए। हसुंआपारा गांव निवासी अनूप ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने पर अधीक्षक भड़क गए। कॉलर पकड़कर धकेल दिया। भूपगंज निवासी विनोद को भी अधीक्षक ने दौड़ा लिया। नूरपुर निवासी महिला ननकई ने बताया कि उन्हें भी अधीक्षक ने धकेल दिया। जब भीड़ बढ़ी तो वह मौके से खिसक गए। मामला शांत होने के बाद टीकाकरण शुरू हो सका। ग्रामीणों ने अधीक्षक के इस व्यवहार की शिकायत सीएमओ एसके सिंह से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें