फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की बात नहीं माने एंबुलेंस कर्मी, अध्यक्ष समेत छह हिरासत में

विज्ञापन
28 बीएचआर 13 - बहराइच में बुधवार को सहारा मैदान में खड़ी एंबुलेंस की चाबी जमा होने के बाद दूसरे कर्मच? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। एंबुलेंस कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रविवार रात से कर्मचारियों ने एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप कर रखी है। इससे हाय-तौबा मची हुई है। मंगलवार देर रात जिलाधिकारी, सीडीओ, एसपी व मजिस्ट्रेट ने सीएमओ कार्यालय में पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। सभी धरने पर अड़े रहे। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। प्रशासन ने सभी 83 एंबुलेंस अपने कब्जे में ले ली हैं। प्राइवेट चालकों से एंबुलेंस का संचालन शुरू करा दिया गया है, लेकिन पहले ही दिन एंबुलेंस पर सवारियां ढोने का फोटो वायरल होने लगा है।
विज्ञापन

जिले में 83 एंबुलेंस 102, 108 और एएलएस सेवा की संचालित हैं। एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर एक हफ्ते से धरना दिया जा रहा है। सरकार और संबंधित कंपनी द्वारा सुनवाई न किए जाने से नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12 बजे से एंबुलेंस सेवा ठप कर दी। इससे जिले में हायतौबा मच गई है। मरीजों को फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। शासन के निर्देश पर मंगलवार रात को सीएमओ कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने एंबुलेंस संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने लोगों से आंदोलन समाप्त करने की बात कही, लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। बुधवार को भी एंबुलेंस कर्मियों का धरना जारी रहा। इस पर कोतवाली नगर की पुलिस ने जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, महामंत्री नसीम अहमद, अंकित सिंह समेत छह कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले जाया गया।
वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह पहुंचे। महामंत्री नसीम अहमद ने बताया कि जिले में संचालित 83 एंबुलेंस नगर मजिस्ट्रेट को सौंप दी हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन सभी कर्मचारियों का जारी रहेगा। अब सभी लखनऊ जाकर धरना देंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। तब तक सभी आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान राहुल कुमार, आलोक कुमार, गुलशन पांडेय, रवि जायसवाल समेत सभी एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे।उधर नगर कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। कोई मुकदमा या गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

83 एंबुलेंस को प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। सभी एंबुलेंस लखनऊ रोड स्थित सहारा मैदान में लाई गई हैं। यहां से प्राईवेट चालकों द्वारा एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा। जिससे मरीजों को कॉल के बाद एंबुलेंस मिल सके।
प्रशासन ने एंबुलेंस का संचालन प्राईवेट चालकों को दिया है। चालकों ने एंबुलेंस का संचालन भी शुरू कर दिया है, लेकिन पहले दिन ही एक एंबुलेंस का चालक एक महिला व दो पुरुष यात्रियों को बैठाकर जिला मुख्यालय लेकर आया। इसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें