फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च के बाद होंगी 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शैक्षिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत प्री बोर्ड परीक्षाओं व प्रयोगात्मक/लिखित परीक्षाओं का आयोजन फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराया जाएगा। जबकि कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में अथवा 15 मार्च के बाद कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जनपद में संचालित विद्यालयों में प्री बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा डीआईओएस को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्री बोर्ड की लिखित/प्रयोगात्मक परीक्षाओं तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्व में तिथियां निर्धारित की गई थीं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कारण सभी विद्यालय बंद होने के कारण विद्यालय उक्त परीक्षाएं समय से नहीं करा सके थे। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के बाद अब सभी विद्यालय पूर्ववत संचालित होने लगे हैं। ऐसे में अब माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्री बोर्ड परीक्षाओं व कक्षा नौ तथा 11 की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल की ओर से डीआईओएस को भेजे पत्र में निर्देशित किया गया है कि सभी विद्यालय फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक प्री बोर्ड परीक्षाओं की प्रयोगात्मक/लिखित परीक्षाएं तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित कराएं। इसके साथ ही प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक मार्च के द्वितीय सप्ताह में तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं के प्राप्तांक मार्च के तृतीय सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें