फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। मिर्जापुर तिलक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर विवाहिता के जेठ व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मनवरिया गांव निवासी साबिर अली की पुत्री सुहाना (21) का दो साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तिलक गांव निवासी इमाम खां के पुत्र शारुख खान के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। पति के बाहर रहने के कारण जेठ व सास दहेज को लेकर मारते-पीटते थे।
विवाहिता के भाई का आरोप है कि बहन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि विवाहिता के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेठ व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें