बिनौली। बरनावा से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे एक युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहपुर बाण गंगा गांव निवासी पुरुषोत्तम पुत्र नत्थीराम ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बुधवार शाम साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आये, जिन्होंने उसकी साइकिल को रोककर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।