फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के एक युवक को शनिवार दोपहर बाइक सवार दो-तीन युवकों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दौड़ा-दौड़कर पीटा। आरोप है कि बाइक सवार हमलावर युवक से 20 हजार रुपये छीन ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक इलियास पुत्र इदरीश बावली गांव का निवासी है। वह वेल्डिंग करता है। उसने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कुछ युवक खुद को बड़ौत निवासी बता रहे थे। तमंचे पर वेल्डिंग कराने आए थे। मैंने मना किया तो अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वह किसी काम से बड़ौत आ रहा था। बावली के समीप रोड़ी प्लांट के समीप उक्त बाइक सवार युवक मिले और उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं, 20 हजार की नगदी छीन ले गए। उधर, कोतवाली पुलिस ने लेन-देन का मामला बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल लूटपाट जैसा कोई मामला नहीं है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें