फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौरोजपुर गुर्जर गांव में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में करंट लगने से एक युवक झुलस गया। जिसे लेकर परिवार वाले निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि नौरोजपुर गुर्जर गांव का रहने वाला मोहित (25) बृहस्पतिवार की सुबह घर में चार्जर के प्लग में पंखे के तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। मोहित की मौत होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने युवक की मौत होने की जानकारी से इंकार किया। संवाद
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया
बागपत। शहर की माता कालोनी में प्राचीन शिव शक्ति सिद्ध पीठ लंगड़े बाबा की बगीची में चल रही कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया। संवाद

आज भी हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
बागपत। बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को भी जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने शुक्रवार को बार काउंसिल की बैठक में हड़ताल को लेकर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


बसी गांव में शोभायात्रा निकाली
बागपत। बसी गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी निकाली गई। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने फीता काटकर किया। जहां जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने कहा कि श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर विशेष पूजा की जाती है। उधर शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

अपर मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा
बागपत। नियुक्ति एवं कार्मिक और कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी शुक्रवार को बड़ौत में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें कृषि, पराली प्रबंधन समेत अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें