फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षिका पर डंडे से छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के संविलियन विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका पर डंडा मारकर कक्षा तीन के छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया गया। जिसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने पिलाना सीएचसी में छात्र का मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

लुहारा गांव का अफजल कस्बे के संविलयन विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। अफजल की मां आरजू ने बताया कि चार सितंबर को अफजल स्कूल गया था और लौटा तो उसके हाथ में चोट लगी मिली। पूछताछ में अफजल ने बताया कि शिक्षिका ने पानी बर्बाद करने की बात कहते हुए उसकी डंडे से पिटाई की। आरोप लगाया कि शिक्षिका के पिटाई करने से उसका हाथ टूट गया। जिसके बाद परिवार वालों ने छात्र का चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद पांच सितंबर को शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि छात्र से मारपीट की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शिक्षिका के पति बोले, बीमार होने के कारण उनका उपचार चल रहा
इस मामले में शिक्षिका से बात करने के लिए मोबाइल पर फोन किया गया तो उनके पति ने फोन उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षिका पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह अभी बीमार है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें