फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ बिग्रेड कार्यकर्ताओ ने चलाया बूथ रक्षक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने शौकीन रहमानी को बनाया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
विज्ञापन

बिनौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश बुधवार को जौहड़ी गांव में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अमित तोमर उर्फ कल्लू ने बूथ रक्षक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ 18 साल के ऊपर के नौजवानों के नाम मतदाता सूची में बढ़वाने को फार्म भरवाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं। वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने यूथ बिग्रेड समिति के पदाधिकारियों से बूथ रक्षक अभियान चलाकर 18 साल से ऊपर के नौजवानों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने यूथ बिग्रेड कार्यकारिणी में शौकीन रहमानी निवासी जौहड़ी को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान कोषाध्यक्ष नरेश देशवाल, जिला महासचिव शाहिद सिद्दीकी, रॉकी वाल्मीकि, मनीष वाल्मीकि, आरिफ मलिक, वाजिद अली, साजिद, हारुन, आशु मलिक, मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें