फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव मेें गृहकलह के बाद युवक खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर के इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक युवक रिंकू उर्फ रोहित (25) पुत्र ब्रजेश बड़का गांव का रहने वाला था। वह अपने मां-बाप की इकलौता चिराग था। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात्रि रिंकू की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रिंकू रात में ही घर छोड़कर चला गया था। शनिवार को खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसका शव उनके खेत में जामुन के पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर रिंकू के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिंकू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि कुछ साल पहले रिंकू के पिता ब्रजेश का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें