फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उत्तराखंड में पांच पदक जीतकर लौटे पहलवानों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में आयोजित सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे पहलवानों का आर्य व्यामशाला अखाड़े में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिठाई भी वितरित की गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में 24 फरवरी को सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छपरौली के पहलवानों ने उत्तराखंड के पहलवानों को हराकर पांच पदक हासिल किए। बताया कि रविवार को खिलाड़ी वापस लौटे। अखाड़े के कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि 57 किलोग्राम भार वर्ग में कपिल खोखर ने रजत पदक, 65 किलोग्राम में मयंक चौधरी ने रजत पदक, 86 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय कांस्य पदक, 97 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक खोखर ने स्वर्ण और 97 किलोग्राम वर्ग में विकसित खोखर कांस्य पदक जीता। विजेता पहलवानों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें