फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत नहीं शुरू किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष के दौरान अभी तक मनरेगा योजना के तहत एक भी मानव दिवस सृजित नहीं किया गया है। यही नहीं मस्टर रोल निर्गत करने तक की डिमांड नहीं भेजी गई है। बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को गांवों में मनरेगा के अंतर्गत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि 17 अगस्त को मनरेगा की वेबसाइट का अवलोकन किया गया था। इसमें मनरेगा योजना के अंतर्गत बली, बिहारीपुर, धनौरा सिल्वर नगर, गांधी, खेड़की, पाली, राजपुर खामपुर और शिकोहपुर ग्राम पंचायतों में योजना के अंतर्गत एक भी मानव दिवस सृजित नहीं किया गया। जिले की समीक्षा बैठक में बागपत ब्लॉक की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप न मिलने पर सीडीओ ने गांवों में मानव दिवस सृजित कराने के निर्देश दिए है। बीडीओ स्मृति अवस्थी से सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मानव दिवस सृजित कराकर मस्टर रोल की मांग भेजने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और लक्ष्य
गांव का नाम मानव दिवस लक्ष्य
बली 140
बिहारीपुर 94
धनौरा सिल्वरनगर 281
गांधी 1007
खेड़की 47
पाली 117
राजपुर खामपुर 94
शिकोहपुर 890
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें