फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर में एक-एक वोट से जीत

Mon, 08 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत और छपरौली में ब्लाक प्रमुख पद के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। दोनों ही ब्लाक में प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही। मतदान के बाद कराई गई मतगणना में बड़ौत में वाजिदपुर की ममता और छपरौली में लूंब की नीशा ने मात्र एक-एक वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 11 बजे बड़ौत ब्लाक खंड विकास कार्यालय मतदान प्रक्रिया कराई गई। तीन प्रत्याशियों में ममता पत्नी सुधीर निवासी वाजिदपुर, कमलेश मौर्य पत्नी आत्मराम मौर्य निवासी किशनपुर और सीमा लता भारती पत्नी दीपक भारती निवासी वाजिदपुर चुनावी मैदान में थे। ब्लाक पर लोगों की भीड़ जमा थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने मतदाता को ही प्रमाण पत्र के साथ अंदर जाने दिया। इस दौरान कई बार लोगों की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंकझोंक भी हुई। मतदान के दौरान डीएम अजयदीप, एसपी रविशंकर छवि, सीओ सीपी सिंह ने ब्लाक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले 44 गांव के कुल 110 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। 109 क्षेत्र पंचायत सदस्य को मतदान करना था। दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया कराई गई। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के करीबन 20 मिनट बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के आधार पर केवल एक वोट से ममता पत्नी सुधीर निवासी वाजिदपुर को विजयी घोषित किया गया। ममता को 51 वोट और उनकी प्रतिद्वंदी कमलेश मौर्य पत्नी आत्मराम मौर्य निवासी किशनपुर को 50 वोटे मिली। आठ वोट निरस्त हुई।

चुनाव अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा, एडीओ कृषि रामवीर राठी ने बताया कि विजेता प्रत्याशी को डीएम कार्यालय पर ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ दीपक थरेजा, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, लोकपाल, भूपेंद्र, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, छपरौली में तीन चुनाव अधिकारी के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र में कुल 71 मतदाता थे, जिनमें से 70 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 34 वोट के साथ लूंब निवासी नीशा चौहान पत्नी संजीव चौहान को जीत मिली। दूसरे स्थान पर हलालपुर निवासी अंशु पत्नी बृजपाल 33  और एक वोट बासौली निवासी संतोष पत्नी रमेश को मिली। दो वोट निरस्त हो गए।

फैसले के समय अस्पताल में थी भर्ती ः बड़ौत। जिस वक्त ब्लाक पर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया हो रही थी, उस समय विजेता ब्लाक प्रमुख ममता वहां पर नहीं थी। प्रसव पीड़ा के कारण नगर के एक अस्पताल में भर्ती थी। उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि पति सुधीर वहां मौजूद रहे।

कई बार हुआ हंगामा ः छपरौली। चुनाव में दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली थी। चुनाव स्थल की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर आम पब्लिक के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। मतदाताओं को जांच पड़ताल के बाद ही जाने दिया जा रहा था।  मतदान के दौरान दोनों पक्ष के समर्थक कई बार आमने सामने आए, लेकिन पुलिस स्थिति को संभाल लिया और माहौल खराब होते होते बचा ।
विज्ञापन

(संबंधित खबर पेज 3 पर भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें