फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 26 तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मतदान के प्रति महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में सोमवार से अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिले के 46 न्याय पंचायत स्तर पर 26 नवंबर तक मतदाता संगोष्ठी, शपथ, नुक्कड़ नाटक, भाषण, गीत व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कॉलेज के प्रधानाचार्यों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं की शत-प्रतिशत वोट बनाने, नाम दुरुस्त कराने, दिव्यांगों के नाम सूची में जोड़ने, मतदाता पहचान पत्र बनवाने, महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व ग्रामीणों को लोगों के मत बनाने व मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि 15 नवंबर को नौरोजपुर गुर्जर, लुहारी, गांगनौली, डोला, काठा, कुड़ीर्, 16 को मीतली, बिजरौल, निरपुड़ा, हिसावदा, सांकरौद, रठौड़ा, 17 को अंगदपुर, दाहा, बुढ़सनी, बड़ागांव, सुल्तानपुर हटाना, चांदनहैड़ी, 18 को बड़का, मुलसम, बालैनी, फिरोजपुर, सरूरपुर कलां, सूप, 20 को पुसार, पिलाना, रटौल, फतेहपुर चक, सूजरा, रमाला, 22 को बामनौली, धनौरा सिल्वरनगर, खट्टा प्रहलादपुर, गौना, कासिमपुर खेड़ी, 23 को बरनावा, ढिकौली, फुलैरा, 25 को बिनौली, मुकारी, कंडेरा, गाधी, 26 नवंबर को बिजवाड़ा, बरवाला, मवीकलां, सिनौली न्याय पंचायत पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें