संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव फखरपुर में बुधवार को शाम के समय गृह कलह के चलते एक महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।
गांव फखरपुर निवासी एक महिला का उसके पति के साथ कुछ दिन से घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा है। परिजनों ने भी दोनों में सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं निपटा। बुधवार को शाम को पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इससे आहत होकर महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। शाम करीब पांच बजे जब ट्रेन पहुंची तो महिला उसके आगे छलांग लगाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके परिजनों को बुलाकर उनके उन्हें सौंपा। सीओ युवराज सिंह ने कहा इस संबंध में महिला के परिजनों ने कोतवाली में सूचना नहीं दी है। वह अपने स्तर से मामले की जानकारी कराएंगे।