फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली रोड पर कार कंपनी के कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बने मकान में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला का पति नौकरी से वापस लौटा तो दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा खोला। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल की पूजा का परिवार काफी समय से लखीमपुर खीरी के बनवीरपुर गांव में रहता है। अब सभी वहां के स्थाई निवासी हो गए है। पूजा की चार महीने पहले लखीमपुर खीरी के रहने वाले जीवन के साथ शादी हुई थी। जीवन अपनी पत्नी पूजा, ममेरे भाई गौरव और दोस्त राहुल के साथ बागपत में किराये के मकान में रहता है और एक धर्मकांटे पर नौकरी करता है। वह रविवार शाम को अपने घर पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने आसपास रहने वाले लोगों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। कमरे में पूजा का शव दुपट्टे के फंदा से पंखे से लटका मिला। सीओ अनुज मिश्र व कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें