फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग वर्ग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने खेकड़ा मे सुनी लोगो की समस्याए, मिटटी के बर्तन बनाने का कार्य उधोग के

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने बृहस्पतिवार को यहां जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने के कार्य को उद्योग के रूप में विकसित कराया जाएगा। इससे आधुनिक तकनीक के जरिए बेहतरीन कलाकारी के बर्तन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति जैन रथयात्रा का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके बाद सभासद संदीप प्रजापति के आवास पर गए। वहां सभासदों और समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। समाज के लोगों ने उनके समक्ष समस्याएं रखीं। समाज के लोगों ने समस्याएं उठाते हुए कहा कि मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली मिट्टी के लिए तालाब आवंटित हैं। खेकड़ा के सभी तालाबों पर अवैध कब्जे हैं। इससे बर्तन बनाने के लिए मिट्टी नहीं मिल रही है। प्रजापति समाज के लोगों के समक्ष भरण पोषण की समस्या है। उन्होंने तालाबों को मुक्त कराने की मांग की।
लोकेश प्रजापति ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने के कार्य को उद्योग के रूप में विकसित कराने के प्रयास में लगे हैं। वहीं, तालाब कब्जा मुक्त कराए जाएंगे। मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिट्टी की टाइल्स व कप-प्लेट बनाने की तकनीक में पारंगत कराया जाएगा। इससे वे मनमोहक बर्तन बनाकर अच्छे मूल्य में बाजार में बेचकर भरण पोषण कर सकेंगे। यहां संदीप प्रजापति, सभासद सुधीर धामा, अनुज कौशिक, नरेंद्र धामा, नजीर सभासद, शकील सभासद, साबिर सभासद, राकेश धामा, नरेश धामा, महक सिंह, उमेश शर्मा, शिक्षा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें