फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मामला: पत्नी ने पति को बताया नामर्द, निजी पार्ट पर काटा, कई दिनों तक बंधक बनाकर दीं यातनाएं

Mon, 05 Sep 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

महिला ने अपने पति को नामर्द बताते हुए निजी पार्ट पर काट लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बंधक बनाता और कई दिनों तक यातनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करने पहुंचे परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में एक खौफनाक मामला सामने आया है। नगर की एक महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर पति को नामर्द बनाने के लिए उसके निजी अंग पर काट लिया। यही नहीं अपने पति को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दीं।

विज्ञापन


इस दौरान युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे बंधन मुक्त कराया। मामले में पीड़ित युवक के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

पीड़ित युवक नगर की गुराना रोड का रहने वाला है। उसकी पत्नी का एक दूसरे वर्ग के युवक के साथ प्रेम-प्रंसग चल रहा है, लेकिन बार-बार समझाने के बाद महिला नहीं मानी। इसलिए युवक ने महिला की पिटाई की। वहीं नाराज पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में ही पति को बंधक बना लिया। पत्नी ने कई दिनों तक घोर यातनाएं दीं। इस दौरान महिला ने पति को नामर्द बनाने के लिए उसके निजी पार्ट पर काट लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार
विज्ञापन


उधर, इसकी भनक लगते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से युवक को बंधन मुक्त कराया। युवक के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें