फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक शिक्षा के साथ खेलों से दिला रहे स्कूलों को पहचान

विज्ञापन
शिक्षिका छवि श्रीवास्तव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी समय के साथ हाईटेक हो गए हैं। इसलिए ही अब स्कूलों में ऑफलाइन के साथ-साथ बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाती है। शिक्षक व्हाट्सअप ग्रुप पर बच्चों के सवालों का जवाब देते हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए स्कूलों में नोट्स बनाए गए हैं। इस तरह से शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए शिक्षक कुछ हटकर भी कार्य कर रहे हैं, तो कई स्कूलों में शिक्षकों ने खेलों के सहारे स्कूल की पहचान बदली है।
विज्ञापन

इदरीशपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास मलिक ने एक हजार पेज की पीडीएफ तैयार कर छात्रों को उपलब्ध कराई। यह नया प्रयोग ऐसे विद्यार्थियों के लिए सहायक हुआ, जिनके पास किताब नहीं हो तो वह उस पीडीएफ के सहारे पढ़ाई कर सके। उसका काफी स्कूलों में इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
राजकीय हाईस्कूल मवीकलां की सहायक अध्यापिका भावना की कक्षा नौ की चतुर्भुज और कक्षा दस की वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल की दो वीडियो का दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया। कोरोना काल में बनाई गई इन वीडियो के सहारे ही दूरदर्शन पर देखकर विद्यार्थियों ने पढ़ाई की थी। शिक्षिका छवि श्रीवास्तव की कक्षा दस के प्रारंभिक गणित की एक वीडियो का शासन स्तर पर चयन किया था। वह भी स्कूलों में विद्यार्थियों को गणित समझाने में काफी सहायक हुई थी।
विज्ञापन

खेलों में पसीना बहाकर दिलाया सम्मान
कंपोजिट विद्यालय घटौली में तैनात सहायक शिक्षक योगेंद्र कुमार (किठौली) और सहायक अध्यापक संपूर्णानंद धिंगान की खेलों में रुचि है। दोनों शिक्षक छात्रों को खेल के लिए तैयार करने के साथ ही प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से 24 से 27 मई तक चली तीसरी ऑल इंडिया टीचर्स प्रतियोगिता में योगेंद्र कुमार ने सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर और 16 सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा संपूर्णानंद धिंगान ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीत चुके हैं। स्कूल की छात्राओं की कबड्डी टीम पहली बार 2016-17 से लगातार तीन बार स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। ऐसे शिक्षकों के सहारे ही खेलों में सरकारी स्कूलों को सम्मान मिल रहा है।
कोट...
जिले के कुछ स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाएं अलग हटकर कार्य कर रहे हैं, जिनसे शिक्षा को ज्यादा बेहतर किया जा सके और उनके नए प्रयोग के सहारे विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि दिखाए। इसके अलावा खेलों में कई स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करके स्कूल व जिले का मान बढ़ा रहे हैं। - कीर्ति, बीएसए

मरक्षिका भावना- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें