फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

Mon, 06 Nov 2023 09:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Manisha Murder Case : मनीषा उर्फ मिनी की हत्या क्यों की गई, इसको लेकर दो बड़ी बातें सामने आईं है। जानिए शातिर भाभी की आंखों में मनीषा क्यों खटक रही थी।
विज्ञापन
मनीषा उर्फ मिनी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीषा उर्फ मिनी की हत्या के मामले में दो बड़ी बातें सामने आईं हैं। पहली बात यह सामने आई कि मनीषा अपनी भाभी के प्रेम संबंध का विरोध करती थी, जिस वजह से शातिर भाभी ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की। इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी हत्या किया जाना सामने आ रहा है।

विज्ञापन


बताया गया कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लिए भाई ने साजिश रच कर बहन की हत्या को अंजाम दिया है। इस चर्चित घटना के बारे में आगे विस्तार से पढ़िए।

मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने मनीषा उर्फ मिनी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका की भाभी और भाई को गिरफ्तार किया है। उन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी शातिर भाभी के प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शव लेकर जाती बागपत पुलिस - फोटो : Amar Ujala
हत्या में प्रयुक्त कार बरामद
नोएडा के सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान की पोती मनीषा उर्फ मिनी की हत्या में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया गया। बताया गया कि मिनी की हत्या करने के बाद बागपत में सिसाना गांव के श्मशान घाट के समीप बृहस्पतिवार सुबह सूटकेस में बंद कर एक युवती का शव जला दिया गया था। वहीं, अधजला शव मिलने के बाद चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसमें मृतका की पहचान मनीषा उर्फ मिनी निवासी सदरपुर नोएडा के रूप में हुई थी। 

मनीषा का फाइल फोटो दाएं - फोटो : मनीषा का फाइल फोटो दाएं
भाभी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करती थी मनीषा
पुलिस के अनुसार, मृतका मनीषा उर्फ मिनी की भाभी शिखा का पवन निवासी सिसाना के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका पता मनीषा उर्फ मिनी को चल गया था। इसके बाद मनीषा ने गुपचुप तरीके से अपनी भाभी शिखा के फोन से वीडियो और चैट निकालकर अपने परिवार वालों को दिखाई थी। इसके बाद से मनीषा और उसकी भाभी के बीच अनबन रहने लगी थी।

मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनीषा की हत्या करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में की गई थी। मनीषा और उसके भाई मनीष उर्फ विवेक चौहान के नाम करीब चार करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है। उस प्रॉपर्टी को तभी बेचा जा सकता था, जब कागजों पर दोनों के हस्ताक्षर होते। मनीष के बार-बार कहने के बाद भी मनीषा प्रॉपर्टी के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करती थी और प्रॉपर्टी बेचने का विरोध करती थी। इसको लेकर मनीषा के भाई मनीष उर्फ विवेक ने अपनी पत्नी शिखा और पत्नी के प्रेमी पवन निवासी सिसाना के साथ मिलकर हत्या कर दी।

मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
72 घंटे में खुलासा करने वाली टीम को इनाम मिला
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सिसाना गांव के जंगल में युवती का शव जलाया जाने की घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया था। इसका 72 घंटे में खुलासा होने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

बागपत में सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार बोले, बच्चों को भी मां के साथ भेज दो
मनीषा की हत्यारोपी शिखा और मनीष उर्फ विवेक चौहान की गिरफ्तारी के बाद रविवार को रिश्तेदार दो बच्चों को लेकर पहुंचे। जहां रिश्तेदारों ने हत्यारोपी पति-पत्नी के दो बच्चों के बार-बार रोने का हवाला देकर दोनों बच्चों को साथ भेजने के लिए कहने लगे। पुलिस के समझाने के बाद रिश्तेदार बच्चों को लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, शीशा क्षतिग्रस्त, वेस्ट यूपी में यह तीसरी घटना
विज्ञापन

बागपत कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे के लिए गाड़ी मांगकर लाया था पवन
पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी शिखा का प्रेमी पवन का मनीषा के घर आना जाना हो गया था, जो शिखा का मौसेरा भाई बनकर उसकी ससुराल में करीब 15 दिन रहा था। मनीषा की हत्या की साजिश रची जाने के बाद पवन ने सोनीपत जिले के भैरा बांकीपुर गांव के एक रिश्तेदार की गाड़ी एक घंटे के लिए मांगी। बताया कि एक घंटा बीतने के बाद भी पवन गाड़ी लेकर नहीं आया और फिर पवन ने फोन बंद कर लिया। बाद में दो नवंबर की सुबह गाड़ी वापस लौटाई।

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी तक पहुंचा प्यार, अब वैवाहिक जीवन में आया ऐसा मोड़, हर कोई हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें