फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे भारत माता की जय बोलने में आपत्ति, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं: हितेश्वर नाथ

विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते महामंडलेश्वर योगी हितेश्वर नाथ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर पहुंचे नाथ संप्रदाय ओखड़ नाथ गोरखपुर के महामंडलेश्वर योगी हितेश्वर नाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। नाथ संप्रदाय ओखड़ नाथ गोरखपुर के महामंडलेश्वर योगी हितेश्वर नाथ मंगलवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जिसे भारत माता की जय बोलने में आपत्ति है,, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पहुंचने पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने महामंडलेश्वर योगी हितेश्वर नाथ को विधि विधान पूर्वक भगवान शिव की पूजा अर्चना कराई। महामंडलेश्वर 18 अक्तूबर से देश के भ्रमण पर निकले हुए है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म व हिंदु रक्षा के लिए पूरे देश के हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसे भारता माता की जय बोलने में आपत्ति है, उसे भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। महामंडलेश्वर ने कहा कि उन्होंने 18 अक्तूबर को राष्ट्र चेतना यात्रा का शुभारंभ किया था, यात्रा 18 नवंबर को हरिद्वार में समाप्त होगी। उन्होंने यौन शोषण समेत अन्य मामलों में जेल में बंद कई धर्म गुरुओं पर इस्लामिक देशों से फंडिंग लेकर सनातन धर्म को तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें