फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग मिलेगा या नहीं, कोटेदार और कार्डधारकों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैग मिलेगा या नहीं, कोटेदार और कार्डधारकों में असमंजस
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। अन्न महोत्सव के तहत पांच अगस्त को जोर-शोर से पीएम के संबोधन के साथ बैग वितरण योजना शुरू की थी। लेकिन अभी से बैग की किल्लत के चलते योजना ने दम तोड़ दिया है। दो लाख के सापेक्ष महज 45 हजार लोगों को ही बैग मिल सके हैं। ऐसे में कार्ड धारकों के साथ ही कोटेदारों में भी असमंजस की स्थिति है।
अन्न महोत्सव के एक दिन पहले तक किस्तों में जिले को 45 हजार बैग मिले थे, जिनका वितरण करा दिया गया। बाकी बैग के लिए भी शासन को मांग पत्र भेजा गया है। पूरे प्रदेश में एक ही एजेंसी से सप्लाई होने के कारण बैगों की आपूर्ति में समय लग रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सभी कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राशन कार्ड धारकों को भ्रमित न करें। जैसे ही शासन से बैग की खेप मिलेगी, उसे कोटेदारों के माध्यम से लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक बांटा जाएगा राशन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि योजना के तहत 15 अगस्त तक राशन बांटा जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों और अंत्योदय कार्ड धारकों को समान लाभ दिया जा रहा है। दोनों ही कार्ड धारकों को प्रति यूनिट यानी राशन कार्ड में दर्ज प्रति सदस्य के सापेक्ष तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें